प्रदेश की आवाज

कांग्रेस सेवादल की आमला -सारणी-बोरदेही की कार्यकारिणी भंग

कांग्रेस सेवादल के विधानसभा प्रभारी जितेंद्र शर्मा बने रहेंगे पद पर


बैतूल। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आमला विस कांग्रेस सेवादल के विधानसभा प्रभारी जितेंद्र शर्मा को छोड़कर पूरी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

इसमें आमला, सारनी और बोरदेही की पूरी टीम शामिल है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दौरा कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

संगठन को मजबूती देने और नए जोश के साथ काम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अनुराग मिश्रा ने स्पष्ट किया कि सेवादल को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए यह बदलाव जरूरी था।

news portal development company in india
marketmystique