प्रदेश की आवाज

राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ समाज के हर वर्ग के विकास में जुटे कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने रविवार को मंडला और सिवनी में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को किया संबोधित

– राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ समाज के हर वर्ग के विकास में जुटें कार्यकर्ता
– समाज व पर्यावरण में सामंजस्य जैसे विषयों को लेकर भी कार्य करें कार्यकर्ता
– श्री अजय जामवाल

मंडला/सिवनी, 20/04/2025

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने रविवार को मंडला और सिवनी जिले के जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम का भाव लेकर समाज के हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए जुटें। पार्टी कार्यकर्ता समाज और पर्यावरण में सामंजस्य जैसे विषयों को लेकर भी जनता के साथ मिलकर कार्य करें। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने जल, जंगल, जमीन के संवर्धन के लिए पेड़ लगाने एवं जल संचयन करने के लिए लोगों को प्रेरित करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाना है। उन्होंने विभिन्न विषयों पर जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद और चर्चा भी की। मंडला में आयोजित बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, मंडला जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, डिंडौरी जिला अध्यक्ष श्री चमरू नेताम सहित मंडला और डिंडौरी जिले के जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पार्टी कार्यों के साथ हम सभी को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभानी है
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यों के साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभानी है। देश के आजाद होने से पहले गुलामी के दौर में अंग्रेजों ने हमारी संस्कृति, सभ्यता और पहचान को नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अब परिस्थितियां अनुकूल हैं, उन अवस्थाओं को और अधिक ठीक करना होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश बहुत तेज गति विकास कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। जनता के कल्याण के लिए भाजपा की सरकारें लगातार कार्य कर रही हैं। हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना होगा और सभी योजनाओं को पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए कार्य करना है। भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को प्रतिपादित करते हुए अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें समाज में आगे लाने का कार्य कर रही है। भाजपा के लिए प्रथम राष्ट्र, द्वितीय संगठन एवं अंत मे स्वयं हैं, इसी परिकल्पना को साकार करने के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर सामाजिक परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, शिक्षा, नशा मुक्ति एवं समरसता के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। तभी हम समृद्ध, खुशहाल व आत्मनिर्भर भारत की अभिकल्पना को साकार कर पाएंगे।
सिवनी में आयोजित बैठक में सांसद श्रीमती भारती पारधी, जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन, श्री कमल मर्सकोले, पूर्व सांसद श्री ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर, श्री राकेश पाल, श्री डालसिंह मर्सकोले, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे, श्री वेदसिंह ठाकुर, श्री प्रेम तिवारी, श्री कीरत सिंह बघेल सहित जनप्रतिनिध एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

news portal development company in india
marketmystique