मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने खजुराहो में खजुराहो नृत्य एवं अलंकरण समारोह को किया संबोधित
–मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कला, संस्कृति की विरासत को संभालने का कार्य कर रही है
–नृत्य मुद्राओं को महाकाल महालोक में शिल्पकला के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है
– डॉ. मोहन यादव
–खजुराहो में फिल्म सिटी निर्माण के साथ स्थानीय कलाकारों को मिलेगा प्रशिक्षण
–धर्म, संस्कृति व आध्यात्म का केंद्र है खजुराहो, भाजपा सरकार इसे नई ऊंचाई पर ले जा रही
– श्री विष्णुदत्त शर्मा
खजुराहो, 20/02/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को खजुराहो में खजुराहो नृत्य समारोह एवं अलंकरण समारोह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कला, संस्कृति की विरासत को संभालने का कार्य कर रही है। नृत्य साधना में हमारे पूर्वजों की कल्पनाशीलता व गतिशीलता की झलक दिखाई देती है। नृत्य मुद्राओं को महाकाल महालोक में शिल्पकला के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत शर्मा ने कहा कि खजुराहो धर्म, संस्कृति व आध्यात्म का केद्र है। खजुराहो में फिल्म सिटी के निर्माण के साथ स्थानीय कलाकारों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार खजुराहो के वैभव को ऊंचाई पर ले जाने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नृत्य स्मारिका का विमोचन कर कलाकारों को मध्यप्रदेश राज्य रूपांकर कलाकार सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही 139 कलाकारों द्वारा 24 घंटे लगातार नृत्य कर विश्व कीर्तिमान स्थापित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर कलाकारों को बधाई दी। समारोह को प्रदेश शासन के मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भी संबोधित किया।
नृत्य में पूर्वजों की कल्पनाशीलता व गतिशीलता की झलक दिखाई देती है- डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड वीरों की धरती है। 24 घंटे कथकली नृत्य प्रस्तुत कर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए आप सभी कलाकारों को बधाई। इस नटराज नृत्य शैली को भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण ने किया था। नृत्य साधना में हम सभी के पूर्वजों की कल्पनाशीलता व गतिशीलता की झलक दिखाई देती है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार नृत्य मुद्राओं को महाकाल महालोक में शिल्पकला के माध्यम से प्रदर्शित करने का कार्य करा रही है। एक हजार साल पुराना कंदरिया महादेव मंदिर हमारी सांस्कृतिक विरासत है। नृत्य साधना व कलाओं की विधाओं के माध्यम से हमें संस्कृति की धारा को प्रवावित करने का अद्भुत संकल्प मिलता है।
नृत्य समारोह में स्थानीय कलाकारों का प्रतिनिधित्य सरकार का सराहनीय कार्य- श्री विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि खजुराहो नृत्य समारोह में शामिल होना अद्भुत क्षण है। मध्यप्रदेश सरकार कलाकारों के लिए लगातार कार्य कर रहा है। स्थानीय कलाकारों को इस समारोह में शामिल करके मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने स्थानीय कलाकारों का बहुत सम्मान किया है। स्थानीय कलाकारों को लेकर हमेशा चर्चा होती थी। मैं सरकार के इस सराहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई देता हूं। स्थानीय कलाकारों को शामिल करके समारोह में एक नई शुरूआत की गई है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार स्थानीय कलाकारों को खजुराहो में प्रशिक्षण भी दिलाने जा रही है।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पूर्व मंत्री व विधायक श्रीमती ललिता यादव, विधायक श्री अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष श्री चंद्रभान सिंह गौतम एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्री अरुण अवस्थी उपस्थित रहे।

