प्रदेश की आवाज

सरकार की जनहितैषी योजनाओं को घर घर पहुंचाएं कार्यकर्ता

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को शिवपुरी जिले के कोलारस के मंडल ख़तोरा में गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत सक्रिय सदस्य सम्मेलन को सम्बोधित किया

-सरकार की जनहितैषी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता
-पार्टी की विचारधारा ही हमारे लिए प्राण है
-सक्रिय सदस्य सम्मेलन पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होंगे
-डॉ. महेन्द्र सिंह


शिवपुरी, 11/04/2025

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने पार्टी के स्थापना दिवस के अन्तर्गत शुक्रवार को शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा के मंडल ख़तोरा के बूथ क्र. 216 में गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत नक्षत्र गार्डन में सक्रिय सदस्य सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर डबल इंजन सरकार की जनहितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। पार्टी की विचारधारा ही हमारे लिए प्राण है। सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर रावत, जिला अध्यक्ष श्री जसमंत जाटव एवं विधायक श्री देवेंद्र जैन ने भी सम्बोधित किया।


एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचार को साकार कर रही भाजपा
पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत से भाजपा एक विशाल पार्टी का रूप ले पायी है। जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार को लेकर हमारी पार्टी आगे बढ़ रही है और भाजपा की सरकारों की अधिकांश योजनाएं अंत्योदय के उद्देश्य से ही लागू की गई हैं। पं दीनदयाल उपाध्याय जी के गांव नगला चंद्रभान में उनकी झोपड़ी को देखकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संकल्प लिया कि अब देश में कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा और इसी ध्येय के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत हुई। गरीब माताओं के कष्टों का अनुभव करते हुए उन्होंने उज्जवला योजना का शुभारंभ किया। माताओं-बहनों को होने वाली परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए घर-घर में शौचालय बनवाए गए। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार की योजनाएं गरीबों के जीवन में खुशियां देने का कार्य रही हैं और इसी का परिणाम है कि 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं।


प्रधानमंत्री जी के सपनों का भारत बनाने के लिए कार्य करें कार्यकर्ता
पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं। आप सभी पार्टी कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए कार्य करें। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी अपने कार्यों और नीतियों से विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है और हर मंच पर भारत की बात सुनी जाती है। पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए बनायी गयी ऐतिहासिक योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं और पार्टी संगठन के कार्यों को सफलता पूर्वक संपन्न कराएं।


इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजू बाथम, पूर्व विधायक श्री नरेंद्र बिरथरे, श्री प्रहलाद भारती, श्री ओमप्रकाश खटीक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विजय शर्मा, श्री हरवीर रघुवंशी, श्री सोनू बिरथरे एवं श्री गगन खटीक सहित जनप्रतिनिधि, जिला पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

news portal development company in india
marketmystique