छोटे व्यापारियों पर आदेश के पालन का दबाव
बडे ठेकेदारों को छुट
प्रशासन के एक आदेश के दो पहलू
आमला। जिले मे रामनवमी पर्व को लेकर जिला कलेक्टर ने विगत दिनो आदेश जारी किया था ।
जिसमे मांस मछली अंडा सहित मंदिरा पर रामनवमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुऐ इन दुकानदारो को सूचना देकर अपना व्यापार बंद रखने का कहा गया था।
अगर बंद नही रखा गया तो दंडात्मक कार्यवाही के आदेश दिए हैं। लेकिन इन मांस मछली अंडे के छोटे व्यापारियों ने आदेश का पालन करते हुऐ अपनी दुकानें बंद रखी है।
लेकिन मंदिरा के बडे ठेकेदारों ने कलेक्टर के आदेश को अंगूठा दिखाया ओर अपने प्रतिष्ठानो को खोलकर रखा है। अब प्रशासन इन ठेकेदारों पर क्या कार्यवाही करता है ये बाकी है। क्या इन पर आदेश के अवमानना की कार्यवाही होंगी ? यहाँ एक बडा प्रश्न है।





