
छिंदवाड़ा
भाजपा संगठन में नई नियुक्ति: ममता डोगरे बनीं मंडल उपाध्यक्ष
📍 जिला – छिंदवाड़ा | संगठन – भारतीय जनता पार्टी
छिंदवाड़ा,
भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती के अंतर्गत ममता डोगरे को भाजपा मंडल 4 गुलाबरा की उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति माननीय सांसद श्री विवेक ‘बंटी’ साहू के मार्गदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव, तथा मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बाजुलिया के नेतृत्व में की गई।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष ममता डोगरे को पदभार मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि ममता डोगरे अपने अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएंगी।
इस अवसर पर मंडल कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का माहौल देखा गया। सभी ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सहयोग का संकल्प लिया।