प्रदेश की आवाज

आज 01 फरवरी से मां रेणुका माता मंदिर में सवा लाख गुरु मंत्र जाप और चंडी यज्ञ का आयोजन

छावल में होगा दो दिवसीय गुरु साधना महोत्सव, भक्तों के लिए रहेगी पूर्ण व्यवस्था

वसंत पंचमी पर गुप्त नवरात्रि के शुभ संयोग में हो रहा दिव्य अनुष्ठान

निखिल मंत्र विज्ञान सिद्धाश्रम साधक परिवार के साधकों द्वारा किया जाएगा विशेष यज्ञ

बैतूल। आमला ब्लाक के ग्राम छावल स्थित मां रेणुका माता मंदिर में आज 1 फरवरी शनिवार से 2 फरवरी रविवार तक दो दिवसीय सवा लाख गुरु मंत्र जाप एवं चंडी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन निखिल मंत्र विज्ञान सिद्धाश्रम साधक परिवार द्वारा किया जा रहा है।


आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी नितिन अग्रवाल ने बताया कि यह अनुष्ठान दिव्य मंत्र सिद्धि साधना और सिद्धि योग के लिए अत्यंत विशेष है क्योंकि यह माघ मास, वसंत पंचमी और गुप्त नवरात्रि के दिव्य संयोग में हो रहा है। माँ रेणुका माता को श्री विद्या स्वरूप माना जाता है, जिससे इस आयोजन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

यह आयोजन 1 फरवरी को दोपहर 12 बजे कलश स्थापना, माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के संयोग में गणेश पूजन, गुरु पादुका पूजन एवं अखंड गुरु मंत्र जाप की शुरुआत होगी। 2 फरवरी को वसंत पंचमी एवं श्री पंचमी के संयोग में दोपहर 2 बजे से गुरु मंत्र एवं श्री विद्या मंत्र से चंडी यज्ञ, महाआरती एवं भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

समिति के समस्त सदस्यों ने समस्त धर्म प्रेमियों एवं गुरु भाई-बहनों से इस अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है। साधकों के रुकने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था मंदिर परिसर में की गई है। आयोजन स्थल आमला से 8 किलोमीटर दूर बोरी रोड पर स्थित मां रेणुका माता मंदिर, छावल में रखा गया है।

news portal development company in india
marketmystique