प्रदेश की आवाज

खंडेलवाल महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया नंदोत्सव

बैतूल। खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा बडी धूमधाम के साथ नंदोत्सव मनाया गया। गंज कृष्ण मंदिर में आयोजित नंदोत्सव कार्यक्रम में बच्चों सहित अन्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। नन्हे नन्हें बच्चे राधाकृष्ण की वेशभूषा में आकर्षक लग रहे थे। गोविंदा आला रे.. और मटकी संभाल ब्रजबाला… के भक्ति गीत पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। नंदोत्सव में कई प्रतियोगिताएं भी कराई, जिसमें बच्चों सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढकर भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनिती खंडेलवाल, पुष्पा खंडेलवाल, माता खंडेलवाल, गंगा खंडेलवाल ने सभी का आभार माना। तेज बारिश के बावजूद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी धूमधाम के साथ नंदोत्सव मनाया गया। नंदोत्सव में गरबे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद प्रसादी वितरित की गईं। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts