

बैतूल। साहू समाज समिति सदर के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर श्री पद्म शेषनागदेवता मंदिर परिसर, भगत सिंह वार्ड में शाम 6:45 बजे से भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेष पूजन के बाद महाआरती संपन्न की गई। समिति की सक्रिय मातृशक्ति रूकमणी लक्ष्मीकांत साहू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमिला साहू, चन्द्रकला साहू, ममता साहू, गीता साहू, गीता चौधरी, ममता साहू, विमला साहू, महेन्द्र कुमार गुदवारे, सूर्यकांत साहू, रविन्द्र कुमार गुदवारे, सुखदेव साहू, शिव साहू, मोहन साहू, मोहन साहू चौरागड़े, हनुराज साहू, बुधराव साहू, शंकर साहू, खेमू साहू, रामदयाल साहू, पवन साहू और पीहू साहू उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल संचालन समिति की सक्रिय महिला सदस्य श्रीमती प्रमिला साहू द्वारा किया गया।